Thursday, 31 May 2018

कैराना: बिजनेसवुमन भी हैं मृगांका सिंह, पिता ने लड़ी थी पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई

नई दिल्ली: कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा की मृगांका सिंह की साख दाव पर है. मृगांका सिंह दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी हैं. हुकुम सिंह की मौत के चलते ही ये सीट खाली हुई तो मृगांका सिंह को यहां से उतारा गया. उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन से है. 1962 में सीट के गठन से बाद से ही कैराना चौधरी चरण सिंह और उसके राष्ट्रीय लोकदल का बड़ा गढ़ रहा है. वहीं, हुकुम सिंह भी क्षेत्र में बड़े नेता रहे हैं. अब उनकी मौत के बाद मृगांका सिंह के लिए ये चुनाव बड़ी चुनौती है. मृगांका सिंह अपने जुझारूपन और देहरादून पब्लिक स्कूल की चेन के लिए गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक पहचान रखती हैं.

बिजनेसवुमन हैं मृगांका सिंह

मृगांका सिंह का जन्म मेरठ में हुआ. वह हुकुम सिंह की सबसे बड़ी बेटी हैं. उनकी पहचान एक बिजनेसवुमन, समाजसेविका और शित्राविद की है. सक्रिय राजनीति में वो 2014 के बाद आईं. 2014 में हुकुम सिंह कैराना लोकसभा से सांसद हुए तो उन्होंने कैराना विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. तब उपचुनाव में मृगांका सिंह का नाम सामने आया और माना गया कि अपनी सीट पर हुकुम सिंह बेटी को चुनाव लड़ाएंगे. हालांकि, तब टिकट मृगांका सिंह को नहीं बल्कि हुकुम सिंह के भतीजे अनिल सिंह को मिला. लेकिन, वो सपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए. इसके बाद 2017 में मृगांका सिंह को भाजपा से टिकट मिला और वो पहली चुनाव लड़ीं. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मजबूत लहर के बावजूद वो सपा के नाहिद हसन के इलेक्शन हार गईं.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 25 May 2018

ट्रंप ने किम जोंग को दिया झटका, कहा- प्रार्थना करता हूं परमाणु बम का इस्तेमाल न करना पड़े

वॉशिंगटन: एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 जून को सिंगापुर में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ प्रस्तावित अपनी बैठक गुरुवार(24 मई) को रद्द कर दी और अपने इस फैसले के लिए उत्तर कोरिया के ‘‘जबरदस्त गुस्से’’ एवं ‘‘खुली शत्रुता’’ को जिम्मेदार बताया. ट्रंप की घोषणा से कुछ घंटों पहले उत्तर कोरिया ने कथित रूप से अपने परमाणु परीक्षण स्थल को ढहा दिया था. ट्रंप ने किम को एक पत्र लिखा जिसे प्रेस के लिए जारी किया गया. उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं आपके साथ वार्ता को लेकर काफी उत्साहित था.

ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता को दी चेतावनी
दुखद रूप से आपके हालिया बयान में दिखे जबरदस्त गुस्से एवं खुली शत्रुता के आधार पर मुझे लगा कि लंबे समय से प्रस्तावित यह बैठक करना इस समय सही नहीं होगा.’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने 24 मई की तारीख वाले अपने पत्र में कहा, ‘‘इसलिए कृपया इस पत्र को संदेश के रूप में देखें कि दोनों पक्षों की भलाई के लिए सिंगापुर शिखर वार्ता नहीं होगी हालांकि इससे दुनिया का नुकसान होगा.’’ ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता को एक साफ चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘आप परमाणु क्षमताओं की बात करते हैं लेकिन हमारी क्षमता इतनी विशाल एवं शक्तिशाली है कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उनका कभी इस्तेमाल ना करना पड़े.’’

ट्रंप ने लिखा, ‘‘मुझे लगा कि आपके और मेरे बीच एक शानदार बातचीत की जमीन तैयार हो रही है
अमेरिकी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वह ‘‘उत्तर कोरिया का पूर्ण, सत्यापन योग्य एवं अपरिवर्तनीय परमाणु निरस्त्रीकरण’’ देखना चाहता है. लेकिन उत्तर कोरिया ने घोषणा की है कि जब तक वह कथित अमेरिकी आक्रमण से खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता, वह अपना परमाणु प्रतिरोध नहीं छोड़ेगा. ट्रंप ने लिखा, ‘‘मुझे लगा कि आपके और मेरे बीच एक शानदार बातचीत की जमीन तैयार हो रही है और आखिरकार बातचीत ही मायने रखती है . मुझे उम्मीद है कि किसी दिन हमारी मुलाकात होगी.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे किम के साथ बातचीत की गुंजाइश बनाए रखी
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे किम के साथ बातचीत की गुंजाइश बनाए रखी. उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस बेहद महत्वपूर्ण शिखर वार्ता को लेकर आपका मन बदल जाए तो कृपया मुझसे बात करने में या मुझे पत्र लिखने में संकोच ना करें. दुनिया और खासकर उत्तर कोरिया ने स्थायी शांति और शानदार खुशहाली एवं संपदा का एक बड़ा मौका गंवा दिया. यह मौका गंवाना इतिहास का एक दुखद पल है. ’’ ट्रंप ने तीन अमेरिकी बंधकों को रिहा करने के लिए किम का आभार जताया.

ट्रंप ने साथ ही बैठक को लेकर प्रयासों के लिए उत्तर कोरियाई नेता की सराहना की
उन्होंने कहा, ‘‘वह एक खूबसूरत पहल थी और हम उसकी काफी सराहना करते हैं.’’ ट्रंप ने साथ ही बैठक को लेकर प्रयासों के लिए उत्तर कोरियाई नेता की सराहना की.उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘हम 12 जून को सिंगापुर में तय बैठक, जिसकी दोनों पक्ष लंबे समय से मांग कर रहे थे, को लेकर हमारे हाल की बातचीत एवं चर्चाओं के संबंध में आपके समय, धैर्य एवं प्रयास की काफी सराहना करते हैं. हमें बताया गया था कि उत्तर कोरिया ने बैठक का अनुरोध किया था लेकिन यह बात हमारे लिए बिल्कुल मायने नहीं रखती.’’

अप्रैल में ट्रंप ने किम के बैठक के न्यौते को स्वीकार कर दुनिया को चौंका दिया था. दोनों नेता पूर्व में एक दूसरे के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल कर चुके हैं और एक दूसरे को धमकियां दे चुके हैं. यह शिखर वार्ता अमेरिका के किसी मौजूदा राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता के बीच अब तक की पहली बैठक होती.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 24 May 2018

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 10450 के ऊपर निकला

नई दिल्ली: एक हफ्ते से घरेलू बाजारों में चली आ रही सुस्ती गुरुवार को थम गई. घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी है. वहीं, निफ्टी भी 10450 के पार निकल गया है. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. फिलहाल, सेंसेक्स 147 अंक यानि 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 34,492 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 36 अंक यानि 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 10,466.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

आईटी-फार्मा में खरीदारी
आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. हालांकि, ऑटो, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव दिख रहा है. बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 25,733.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएस, भारती एयरटेल और एलएंडटी 0.9-2.3 फीसदी तक उछले हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में वेदांता, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, ओएनजीसी, ग्रासिम, इंडसइंड बैंक, एचयूएल और एशियन पेंट्स 0.6-3.6 फीसदी तक गिरे हैं.

स्मॉलकैप में भी मजबूती
स्मॉलकैप शेयरों में इरोस इंटरनेशनल, पीएनसी इंफ्राटेक, न्यूट्राप्लस इंडिया, सुप्रीम इंफ्रा और भूषण स्टील में 4.9-5.9 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिल रही है. हालांकि, जेट एयरवेज, अरिहंत सुपर, धनसेरी पेट्रो, वक्रांगी और आधुनिक इंडस्ट्रीज 6.5-5 फीसदी तक टूटे हैं.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 19 May 2018

प्योंगयांग की वार्ता रद्द करने की धमकी को दक्षिण कोरिया ने नहीं दी अहमियत

सोल: दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार (18 मई) को कहा कि उसे विश्वास है कि उत्तर कोरिया संबंध बेहतर करने की प्रतिबद्धता को बरकरार रखेगा. दरअसल उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच जारी सैन्य अभ्यासों को लेकर सोल की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि अगर उसकी शिकायतों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है तो वह अंत: कोरियाई वार्ता में शामिल नहीं होगा. दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता बाएक तेई यून ने कहा कि सोल को उम्मीद है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच पिछले महीने हुई वार्ता के दौरान जो समझौते हुए हैं, प्योंगयांग उनका पालन करेगा.

कोरियाई देशों के दोनों नेताओं ने प्रायद्वीप के ‘‘संपूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण’’ और स्थायी शांति का संकल्प लिया था. बुधवार (16 मई) को दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली उच्च स्तरीय बैठक को रद्द करने के बाद से उत्तर कोरिया ने वाशिंगटन और सोल पर कई शब्द बाण चलाए हैं. इसके अलावा उसने किम जोंग उन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगले महीने होने वाले ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन को रद्द करने की भी धमकी दी है.

प्योंगयांग का दक्षिण कोरिया से अमेरिका के साथ सैन्याभ्यास रोकने का आग्रह
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास रोकने का आग्रह किया है, ताकि अंतर कोरियाई वार्ता बहाल हो सके. प्योंगयांग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच दो सप्ताह लंबे वायुसैन्याभ्यास के विरोध में बुधवार (16 मई) को अंतर कोरियाई वार्ता रद्द कर दी थी.

उत्तर कोरिया के देश के शांतिपूर्ण पुनर्एकीकरण की समिति के अध्यक्ष री सोन ग्वोन ने कहा, "दक्षिण कोरिया प्रशासन ने अमेरिका के साथ 2018 मैक्स थंडर संयुक्त वायु सैन्य अभ्यास शुरू किया है, जिसका उद्देश्य उत्तर कोरिया के चुनिंदा ठिकानों को निशाना बनाना और वायु नियंत्रण पर शिकंजा कसना है."

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing