Friday, 29 June 2018

आखिरकार 29 जून को ही क्यों लॉन्च हो रहा है 125 रुपए का सिक्का, जानिए वजह

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज 125 रुपए के सिक्के को लॉन्च करेंगे. उपराष्ट्रपति द्वारा 125 रुपए के सिक्के को वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस की याद में लॉन्च किया जा रहा है. 29 जून 1889 को जन्में प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने ही देश में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की शुरुआत की थी और आज उनके 125वें जन्मदिवस पर वैंकेया नायडू द्वारा 125 रुपए के स्मारक सिक्के को लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही वैंकेया नायडू 5 रुपए के नए सिक्के को भी लॉन्च करेंगे.

आपको बता दें, कि प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्मदिन को देशभर में सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने जानकारी देते हुए बताया, इस साल के सांख्यिकी दिवस की थीम 'आधिकारिक सांख्यिकी में गुणवत्ता आश्वासन' है. आपको बता दें कि भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना महालनोबिस ने 1931 में की थी. उन्होंने भारत में सांख्यिकी संस्थान की स्थापना प्रमाथ नाथ बनर्जी, निखिल रंजन सेन और सर आर एन मुखर्जी के साथ की थी.

बता दें, महालनोबिस के 125वें जन्मदिवस पर गूगल ने भी उन्हें डूडल बना कर याद किया है. गौरतलब है कि 2007 में सरकार ने 29 जून को सांख्यिकी दिवस के तौर पर घोषित किया था. सरकार द्वारा इस दिन को मनाने का फैसला इसलिए किया गया ताकि सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में प्रो. महालनोबिस की भूमिका और देश के लिए किए गए उनके योगदान के बारे में युवा पीढ़ी को पता चल सके.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 23 June 2018

लखनऊ: आम महोत्सव-2018 शुरू, 725 किस्म के आमों के साथ 'योगी-माया' आम की धूम

नई दिल्ली/लखनऊ: लखनऊ में शनिवार (23 जून) से आम महोत्सव का आगाज हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव-2018 का उद्घाटन किया. आम महोत्सव का आयोजन गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया है. दो दिनों तक चलने वाले आम महोत्सव का समापन राज्यपाल रामनाईक करेंगे. उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आम उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुना करने, उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का जो प्रयास आम महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है, वो सराहनीय है. उन्होंने कहा, 'मार्केटिंग के अभाव में हम चीजों की ब्रांडिंग नहीं कर पाते हैं. उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाली आम की सर्वाधिक प्रजातियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है'.

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रही. सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में आम की जिस प्रजाति की मांग ज्यादा होती है, उसको विकसित करने की दिशा में उद्यान विभाग और मंडी परिषद को कार्य करने की जरूरत है. प्रदेश आम उत्पादन में भी नंबर वन बने, इसके लिए प्रयास किए जाने की आवश्कता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर मंडियों को सुधारने का भी कार्य किया जा रहा है. साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हुए मंडियों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. उन्होंने अपने संबोधिन में कहा कि आम महोत्सव में 725 किस्म के आमों को प्रदर्शित किया गया है. इनमें से अधिकांश का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है. आम से बनने वाले उत्पादों को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 20 June 2018

ट्रेड वॉर से टेंशन में बाजार, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी 10750 के नीचे

नई दिल्ली: अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर और गहराता जा रहा है. यही वजह है कि दुनियाभर के बाजार टेंशन में हैं. घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. कल के कारोबार में डाओ लगातार पांचवें दिन गिरकर बंद हुआ. वहीं, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी नजर आ रही है. अब ट्रंप की नजर चीन से इंपोर्ट होने वाले 200 अरब डॉलर के प्रोडक्ट्स पर है, जिस पर उन्होंने 10 फीसदी की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने को कहा है. इस कमजोर ग्लोबल संकोतों के बीच भारतीय बाजारों ने भी कमजोर शुरुआत की है.

सेंसेक्स-निफ्टी की चाल सुस्त
कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सुस्त नजर आ रही है. निफ्टी 10750 के नीचे फिसल गया है. वहीं, सेंसेक्स में करीब 150 अंक की गिरावट देखने को मिली है. कारोबार के दौरान स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है, जिसके चलते बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी से गिरकर 16780 के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी घटकर कारोबार कर रहा है.

फार्मा और मेटल में मजबूती
कारोबार में फार्मा, पीएसयू बैंक और मेटल को छोड़कर सही अहम सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिल रही है. आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी और प्राइवेट बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. बीएसई का रियल्टी इंडेक्स 0.64 फीसदी टूट गया है, जबकि निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.62 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 18 June 2018

Railway करने वाला है बड़ा बदलाव, अब इस कलर में नजर आएंगे रेलवे कोच

नई दिल्ली : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए नई खबर. जल्द ही डार्क ब्लू कलर वाले ट्रेन के कोच पुराने हो जाएंगे और आप नए कलर वाले डिब्बे में सफर करेंगे. दरअसल भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को री-पेंट करने का प्लान तैयार कर लिया है. रेलवे की तरफ से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और नई शुरू की गई तेजस, गतिमान और हमसफर एक्सप्रेस के रंग में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इन सभी के अलावा सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का कलर जल्द ही बदल जाएगा.

गहरा पीला और ब्राउन कलर होगा
रेलवे की तरफ से डार्क ब्लू रंग में रंगे कोच पर गहरा पीला और ब्राउन कलर का पेंट किया जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे ने 90 के दशक में ट्रेन के कोच के कलर में बदलाव किया था. उस समय ब्रिक रेड कलर को डार्क ब्लू कलर से रिप्लेस किया गया था. नए कलर में रंगने वाली पहली ट्रेन दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस होगी. 16 कोच वाली इस ट्रेन के कोच को नई थीम के अनुसार पेंट किया जा रहा है. आम लोगों को यह जून के अंत तक देखने को मिलेगी.

उन्होंने बताया कि पुरानी ट्रेनों के इंटीरियर में कई बदलाव किए जा रहे हैं. टॉयलेट की जगह अब कोच में बॉयो-टॉयलेट के अलावा हर बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग और रीडिंग लाइट की सुविधा दी जा रही है. रेलवे ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से मॉडर्न कोच का डिजाइन तैयार कराया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Sunday, 17 June 2018

ट्रेनों में लगेंगे हवाई जहाज वाले टॉयलेट, रेलवे ट्रैक पर नहीं फैलेगी गंदगी

नई दिल्ली: भारतीय रेल की लगभग सभी रेलगाड़ियों में बायो टॉयलेट लगाने के बाद अब उनकी जगह “उन्नत” वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने पर विचार किया जा रहा है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि विमानन कंपनियों के साथ बराबरी करने के लिए रेलवे अपनी सुविधाओं में सुधार कर रहा है और ट्रेनों में बायो टॉयलेट की जगह आधुनिक टॉयलेट लगाना इसी योजना का हिस्सा है.

गोयल ने कहा, “हम विमानों की भांती ट्रेनों में भी प्रायोगिक तौर पर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगा रहे हैं. करीब 500 वैक्यूम बायो टॉयलेटों का आर्डर दिया गया है. यह प्रयोग सफल होने पर मैं रेलगाड़ियों में लगे सभी 2.5 लाख बायो टॉयलेट को बदलकर वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हूं.”

गोयल ने कहा, “मार्च 2019 तक 100 प्रतिशत रेलगाड़ियों में बायो टॉयलेट लग चुके होंगे जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. रेल की पटरियां साफ होंगी, बदबू नहीं होगी और पटरियों के नवीकरण का भार भी कम होगा.”

उन्होंने बताया कि प्रति इकाई 2.5 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले वैक्यूम टॉयलेट बदबू रहित होंगे. इसमें मौजूदा टॉयलेट के मुकाबले पानी का इस्तेमान पांच प्रतिशत कम होगा और इसके अवरुद्ध होने का अंदेशा भी बहुत कम होगा.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 16 June 2018

एससी/एसटी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन में आरक्षण, केंद्र सरकार ने जारी किया निर्देश

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एससी/एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का नियम लागू कर दिया है. इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. शुक्रवार को जारी निर्देश के मुताबिक सभी राज्‍य सरकारों और विभागों से कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के मद्देनजर निर्देश का पालन करें. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह मामला संविधान पीठ में है, इसलिए इसपर आखिरी फैसला लेने का अधिकार उन्हीं के पास है. संविधान पीठ जबतक इस मामले में फैसला नहीं लेती है तब तक केंद्र सरकार एससी/एसटी सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देती रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने तक रहेगा प्रभावी
अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक कार्मिक मंत्रालय ने साफ किया कि यह निर्देश तब तक ही प्रभावी रहेगा जब तक सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आ जाता. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पैरवी करने पहुंचे अतिरिक्त सॉलिस्टिर जनरल मनिंदर सिंह ने कहा था कि कमर्चारियों को प्रमोशन देना सरकार का दायित्व है. देश के अलग-अलग हाईकोर्ट के फैसलों के कारण केंद्र सरकार एससी/एसटी समाज के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण नहीं दे पा रही है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसलों पर रोक लगाते हुए कि केंद्र सरकार प्रमोशन में आरक्षण दे सकती है.

2016 में लगा दी गई थी रोक
कार्मिक विभाग ने 30 सितंबर 2016 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद से दलित समाज से आने वाले सरकारी कर्मचारी प्रमोशन के लिए सरकार के नुमाइंदों पर दबाव बना रहे थे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 14 June 2018

मध्यप्रदेश: 'टाइपिंग सुपरवुमन' लक्ष्मीबाई ने सुनाई अपनी दास्तां, इसलिए इस उम्र में करती हैं काम

नई दिल्ली: मध्‍यप्रदेश के सीहोर की बुजुर्ग महिला लक्ष्मीबाई सोशल मीडिया के जरिए आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं. दरअसल, 12 जून को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मध्य प्रदेश के सीहोर की रहने वाली लक्ष्‍मीबाई का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने उन्हें सुपरवुमन बताया था, जिसके बाद अब खुद लक्ष्मीबाई ने अपने बारे में बताया. 72 साल की लक्ष्मीबाई ने बताया कि वह यह काम उनके द्वारा लिए गए उधार को चुकाने के लिए कर रही हैं.

दरअसल, लक्ष्मीबाई सीहोर में डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट में बैठती हैं और डोक्यूमेंट्स टाइप करती हैं. अपने काम के बारे में बात करते हुए उन्होंने एएनआई से कहा है कि मेरी बेटी के एक्‍सीडेंट के बाद उसके इलाज के लिए मैंने लोन लिया था, जिसमें चुकाने के लिए मैं यह काम करती हूं. मैं भीख नहीं मांग सकती. मुझे यह नौकरी कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसडीएम भावना बिलम्बे की मदद से मिली और मुझे अच्छा लगा कि वीरेंद्र सहवाग ने मेरी वीडियो शेयर की. मुझे अपने उधार को चुकाने और अपना घर बनाने के लिए मदद की जरूरत है.

दरअसल, लक्ष्मीबाई आज कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं. लक्ष्मीबाई भले ही आज 72 साल की हों लेकिन उनमें आज भी काम के प्रति जुनून और जज्बा है. उन्होंने अपने संघर्षों से कभी हार नहीं मानी. उन्होंने बताया कि संघर्ष हमेशा ही उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है. उन्होंने कहा, 5 दशक पहले उनके वैवाहिक जीवन में दरार आने के बाद से ही उन्होंने अपने पैरों पर खड़े होने की ठान ली थी. उन्होंने का कि उनकी दीव्यांग बेटी के कारण उनके वैवाहिक जीवन में परेशानी आई और उनके पति ने उन्हें और उनकी बेटी को छोड़ दिया. उन्होंने आगे बताया, इसके बाद मैंने इंदौर के सहकारी बाजार में पैकिंग का शुरू किया. उस काम से किसी तरह घर का गुजारा चल जाता था. इस काम को करते हुए ही मैंने टाइपिंग सीखी लेकिन कुछ वक्त बाद ही सहकारी बाजार बंद हो गया.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 13 June 2018

फेड के फैसले से शेयर बाजार टूटा, सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 10800 के नीचे

नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखने को मिली है. भारतीय शेयर बाजारों पर भी इसका असर दिखा. गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स 118 अंक गिरकर 35621 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 34 अंक टूटकर 10822 के स्तर पर आ गया. यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाई जाने के बाद यूएस मार्केट कमजेारी के साथ बंद हुए. कल के कारोबार में डाओ 120 अंक लुढ़कर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में भी 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल, सेंसेक्स 191 अंक यानि 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 35553 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 64 अंक की गिरावट के साथ 10,792 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है.

मिडकैप-स्मॉलकैप में भी गिरावट
दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी दिख रही है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी गिरकर 17010 के स्तर के आसपास आ गया है. वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी घटकर कारोबार कर रहा है.

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट
कारोबार के दौरान डॉ रेड्डीज, सिप्ला, एयरटेल, ल्यूपिन, सनफार्मा, वकरांगी, क्वालिटी, शारदा क्रॉप, पीसी ज्वेलर्स में 1.40 फीसदी की तेजी है. वहीं, एक्सिस बैंक, आईओसी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, ओबेरॉय रियल्टी, रेनुका, माइंडट्री और एमओआईएल में 1.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

आईटी शेयरों में बिकवाली
रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.27 फीसदी टूट गया है, जबकि निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 1.05 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. बैंक निफ्टी 0.34 फीसदी गिरकर 26550 के आसपास नजर आ रहा है. हालांकि, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है. निफ्टी का मेटल इंडेक्स 0.29 फीसदी बढ़ गया है.

यूएस फेड ने 0.25 फीसदी बढ़ाई दरें
यूएस फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है. वहीं, ये संकेत भी दिए हैं कि इस साल दरों में 2 बार और बढ़ोत्तरी की जा सकती है. दरअसल, अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत दौर में है. ऐसे में यह भार सहने में कोई परेशानी नहीं होगी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दरों में बढ़ोतरी का असर इकोनॉमिक ग्रोथ पर नहीं होगा.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 12 June 2018

Denuclearisation dependent on ceasing antagonism, says Kim

NORTH KOREA: Kim Jong Un invited Donald Trump to visit North Korea during their historic summit and the US President accepted, Pyongyang state media reported Wednesday, calling it the start of a "radical switchover" in the nuclear-armed Cold War foes' fraught relations.

The unprecedented encounter in Singapore Tuesday saw the leader of the world's most powerful democracy shake hands with the third generation scion of a dynastic dictatorship, standing as equals in front of their nations' flags.

Kim agreed to the "complete denuclearisation of the Korean Peninsula", a stock phrase favoured by Pyongyang that stopped short of long-standing US demands for North Korea to give up its atomic arsenal in a "verifiable" and "irreversible" way.

"We will be stopping the war games which will save us a tremendous amount of money," Trump told reporters, adding that "at some point" he wanted to withdraw US troops from the South.

Both Seoul and US military commanders in the South indicated they had no idea the announcement was coming, and analysts expressed immediate concern.

Ending the drills "is in excess of all expert consensus, South Korean requests, and even a close reading of North Korean demands", said Adam Mount of the Federation of American Scientists.

The KCNA report said Trump committed to ending the drills during his meeting with Kim.

It added that denuclearisation on the Korean peninsula would be dependent on the two sides "refraining from antagonising... each other out of mutual understanding".

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 11 June 2018

मप्र: अमित शाह के दौरे पर कमलनाथ की नजर, बोले- 'जमीनी हालत क्‍या है, उन्‍हें पता है'

इंदौर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जबलपुर दौरे के लिए प्रदेश पहुंच गए हैं. अमित शाह के दौरे पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अमित शाह को मध्य प्रदेश में जमीन खिसकती हुई नजर आ रही है, इसलिए वह लगातार दौरा कर रहे हैं. कमलनाथ ने प्रदेश में अमित शाह के स्‍वागत की भी बात कही.

बता दें कि मध्‍यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार काफी एक्‍ट‍िव नजर आ रही है. भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह आज जबलपुर दौरे पर प्रदेश पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर ण्‍यरपोर्ट पर शाह का स्‍वागत किया. जबलपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की बैठक एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

ऐसा रहेगा कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अमित शाह का मंगलवार 12 जून को जबलपुर आगमन है. राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह प्रातः 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आगवानी कर स्वागत किया जाएगा. अमित शाह 10.55 बजे डुमना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से भेड़ाघाट के लिए निकलेंगे. शाह भेड़ाघाट स्थित मोटल मार्बल रॉक्स में दोपहर 12.00 बजे लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति एवं विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक लेंगे. शाम 4.30 बजे भेड़ाघाट होटल गुलजार पुहंचेंगे जहां शाम 5.00 बजे से स्पेशल सोशल मीडिया वालेंटियर के साथ चाय पर चर्चा करेंगे.

इसके बाद शाम 6.15 बजे जस्टिस पी.पी. नावलेकर के निवास पहुंचेंगे और 7.00 बजे जस्टिस सी. एस. धर्माधिकारी के निवास पर पहुंचकर सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भेंट करेंगे. इसके बाद शाम 7.30 बजे डुमना एयरपोर्ट रवाना होंगे जहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

लगातार 13वें दिन घटे दाम, पेट्रोल 20 पैसे और डीजल 15 पैसे सस्ता, जानें आज का भाव

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है. सोमवार को लगातार 13वें दिन कीमतों में कटौती की गई है. पेट्रोल में 20 पैसे प्रति लीटर, डीजल में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है. क्रूड की कीमतों में गिरावट के फायदा घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. बीते 13 दिन में पेट्रोल 1 रुपए 85 पैसे और डीजल 1 रुपए 36 पैसे सस्ता हो चुका है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 20 पैसे सस्ता होकर 76 रुपए 58 पैसे पहुंच चुकी है. वहीं, डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 67 रुपए 95 पैसे पर पहुंच गई हैं. चेन्नई में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा घटे हैं, यहां पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ है.

पिछले 13 दिन में पेट्रोल 1.85 रुपए प्रति लीटर सस्ता
पिछले 13 दिनों की बात करें तो महानगरों में पेट्रोल 1.85 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है. वहीं, डीजल 1.36 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है. रविवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 18 पैसे  सस्ता हुआ था. सोमवार को चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 21 पैसे, दिल्ली और मुंबई में 20 पैसे और कोलकाता में 19 पैसे प्रति लीटर तक घटाई गई हैं. डीजल की बात करें तो मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर वहीं, दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया है. 

देश के 4 महानगरों में पेट्रोल की नई कीमतें
दिल्ली 76 रुपए 58 पैसे
कोलकाता 79 रुपए 25 पैसे
मुंबई 84 रुपए 41 पैसे
चेन्नई 79 रुपए 48 पैसे

देश के 4 महानगरों में डीजल की नई कीमतें
दिल्ली 67 रुपए 95 पैसे
कोलकाता 70 रुपए 50 पैसे
मुंबई 72 रुपए 35 पैसे
चेन्नई 71 रुपए 73 पैसे

आगे और सस्ता होगा क्रूड
क्रूड में गिरावट का दौर आगे भी जारी रह सकता है. 22 जून को होने वाली ओपेक देशों की बैठक में प्रोडक्शन बढ़ाने पर फैसला हो सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो 22 जून तक क्रूड की कीमतों में कोई उछाल नहीं आएगा. अगर प्रोडक्शन बढ़ाने पर फैसला होता है तो कीमतें और गिर सकती है. ऐसे में पेट्रोल-डीजल भी सस्ता होने के आसार हैं. वहीं, अगर प्रोडक्शन बढ़ाने पर फैसला नहीं होता तो क्रूड की कीमतों में उछाल आने की संभावना है. इसका असर घरेलू मार्केट में भी दिखाई दे सकता है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 8 June 2018

यूपी : 6 साल की मासूम से रेप, आरोपी को लोगों ने पीटकर किया अधमरा

एटा : उत्‍तर प्रदेश के एटा में 6 साल की बच्‍ची से रेप की घटना सामने आई है. यहां के एक गांव के रहने वाले विवाहित व्‍यक्ति पर रेप का आरोप लगाया गया है. गांव वालों के अनुसार बच्‍ची से रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, जिसे गांव वालों ने पकड़कर जमकर पीटा. उसे इतना पीटा गया कि वह अधमरा हो गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद लोगों द्वारा पीटे गए आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़ित बच्‍ची को भी इलाज के लिए जिला अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां हालत गंभर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है.
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्‍पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है.

जब परिजन अंतिम संस्‍कार से लौट कर घर आये तो बच्ची घर नहीं मिली और परिजनों ने मासूम बच्ची की खूब तलाश की. जब परिजन गांव में उसे खोजने निकले तो मासूम बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. गांव वालों को शक हुआ कि उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया है. इस पर उन्‍होंने देखा कि आरोपी जयवीर गांव से भागने की कोशिश कर रहा है तो सभी ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने अपनी मौजूदगी में मासूम पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुयी है. बच्ची की नाजुक हालत को देखकर चिकित्स्कों ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 7 June 2018

पढ़ें, ओसामा बिन लादेन के मारे जाने पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ओबामा से क्या कहा था

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी को सूचित किया कि अमेरिकी बलों ने ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया है तो उन्होंने ओबामा से कहा कि यह ‘अच्छी खबर’ है. व्हाइट हाउस में ओबामा के करीबी सहयोगी रहे बेन रोड्स ने अपनी नई किताब में इस किस्से का जिक्र किया है. अमेरिकी बलों ने दो मई 2011 को पाकिस्तानी सीमा में घुसकर अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा को मार गिराया था.

किताब के मुताबिक, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बारे में जानकारी देने के लिए जरदारी को फोन किया तो ‘‘उन्होंने (जरदारी ने) बराक ओबामा से कहा कि जो भी नतीजा हो, यह बहुत अच्छी खबर है. अल्लाह आपके और अमेरिकी लोगों के साथ है.’’ जरदारी की पत्नी और प्रतिष्ठित नेता बेनजीर भुट्टो की चरमपंथियों ने 27 दिसंबर 2007 को हत्या कर दी थी जिसके बाद वह पाकिस्तान की राजनीति में मुख्य भूमिका में आ गए थे.

रोड्स ने अपनी किताब ‘द वर्ल्ड एज इट इज : ए मेमोइर ऑफ द ओबामा व्हाइट हाउस’ में लिखा है, ‘‘जरदारी को पता था कि अमेरिका द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने पर उन्हें देश में कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा.’’

यह किताब इसी हफ्ते बाजार में आई है. रोड्स ने दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत के हवाले से कहा, ‘‘लेकिन वह (जरदारी) परेशान नहीं थे.’’ जरदारी और अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बातचीत ओबामा द्वारा राष्ट्र को संबोधित करने से पहले हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने देशवासियों को ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की जानकारी दी थी.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 5 June 2018

चीन: 89.64 या 64.89 'खास' अंक से जुड़ी रकम क्‍यों नहीं भेज पा रहे लोग?

बीजिंग: लोकतंत्र और छात्र आंदोलन की आवाज को कुचलने के लिए चार जून, 1989 को चीन की कम्‍युनिस्‍ट सरकार ने इस शहर की सड़कों पर अपने ही लोगों की तरफ फौज की बख्‍तरबंद गाडि़यों और टैंकों का मुंह मोड़ दिया था. उस घटना के लगभग 30 साल गुजरने के बावजूद चीन में इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बात करना एक तरीके से अभी भी गुस्‍ताखी मानी जाती है. इस तरह की आवाज उठाने वालों को यातनाएं दी जाती हैं. चीन ने कभी भी अंतरराष्‍ट्रीय जगत को इस बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं बताया.

इसी कड़ी में 4 जून, 1989 में थ्येनआनमन स्‍क्‍वायर पर हुए प्रदर्शनों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई के बारे में चीन में सूचना गायब होने की परंपरा ने इस चार जून को उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप के उपयोगकर्ता बरसी की तारीख के कारण एक-दूसरे को 89.64 युआन या 64.89 युआन की रकम नहीं भेज सके. ये रकम इसलिए नहीं भेजी जा सकी क्योंकि 89, 6 या 4 अंक चार जून 1989 में आते हैं और इसी तारीख को थ्येनआनमन स्‍क्‍वायर पर दमनात्मक कार्रवाई की गई थी.

सोमवार को ‘वी चैट’ एप्लीकेशन के उपयोगकर्ता इस घटना की बरसी की तारीख के कारण ''लाल लिफाफे'' या धन से भरे पैकेट में 89.64 युआन या 64.89 युआन की रकम नहीं भेज सके. कुछ लोगों का अनुमान है कि इस भयावह घटना में हजारों लोग मारे गये थे. इस घटना की बरसी पर सोशल मीडिया पर काफी नियंत्रण रखा जाता है. अमेरिका ने सोमवार को चीन से यह बताने को कहा कि थ्येनआनमन चौक में कितने लोगों की जान गई थी.

थ्येनआनमन चौक निहत्थे नागरिकों पर टूटा था कहर
चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकतांत्रिक सुधारों का आह्वान करने वाले छात्र नीत प्रदर्शन को कुचलने के लिए टैंक भेजे थे. सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए. इसे इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 4 June 2018

उत्तर कोरिया में सैन्य फेरबदल पर करीब से नजर रख रहा है दक्षिण कोरिया

सोल: अमेरिका के साथ शिखर बैठक से पहले उत्तर कोरिया द्वारा सेना के तीन शीर्ष अधिकारियों को बदले जाने की खबरों पर दक्षिण कोरिया करीब से नजर रखे हुए है. गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में शिखर बैठक होने की संभावना है. इस दौरान उत्तर कोरिया के पास मौजूद परमाणु हथियारों का जखीरा प्रमुख मुद्दा रहेगा.

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार , उत्तर कोरिया में हुई फेर - बदल का लक्ष्य संभवत: सेना को कुछ काबू में लाना है. पिछले महीने के अंतिम में उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में खबर आयी थी कि किम सु गिल को सेना के शक्तिशाली जनरल पोलिटिकल ब्यूरो (जीपीबी) का निदेशक नियुक्त किया गया है. उन्होंने किम जोंग गाक की जगह ली है.

संवाद समिति योनहाप ने खुफिया विभाग के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि चीफ ऑफ जनरल स्टाफ रि म्योंग सु की जगह उनके कनिष्ठ रि योंग गिल को दे दी गयी है. वहीं, पाक योंग सिक की जगह पूर्व उपमंत्री नो क्वांग चोल को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है. दक्षिण कोरिया का कहना है कि यदि इस फेरबदल की पुष्टि होती है तो यह बेदह दुर्लभ होगा. उसका कहना है कि घटनाक्रम पर करीब से नजर रखी जा रही है.

दक्षिण कोरिया और जापान के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक में मैटिस ने कहा कि उत्तर कोरिया को राहत तभी दी जाएगी जब वह परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में पुष्ट और अपरिवर्तनीय कदम उठाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल हम अपने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो शांति कायम का श्रेष्ठ मार्ग है. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सोंग योंग - मू ने कहा कि उत्तर कोरिया के हालिया घटनाक्रम को देखते हुए, सचेत रहते हुए भी आशावादी हुआ जा सकता है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 1 June 2018

राजद्रोह के मामले में मुशर्रफ पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पासपोर्ट निलंबित करने के आदेश

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कंप्यूटराइज्ड राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) और पासपोर्ट को निलंबित करने को कहा है. डॉन के मुताबिक, विशेष अदालत के आदेश का पालन करते हुए मंत्रालय ने राष्ट्रीय डेटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण और अप्रवासन एवं पासपोर्ट महानिदेशालय को मुशर्रफ के पहचान पत्र और पासपोर्ट निलंबित करने के आदेश दिए.

पहचान पत्र और पासपोर्ट निलंबित होने के बाद मुशर्रफ के बैंक खाते बंद हो जाएंगे और वह विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे. मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने मंत्रालय को आठ मार्च को उनके पहचान पत्र और पासपोर्ट निलंबित कराने के आदेश दिए थे.

अदालत ने मंत्रालय और अन्य विभागों व एजेंसियों को मुशर्रफ की गिरफ्तारी के लिए कदम उठाने और उनकी विदेशी संपत्तियों को जब्त करने के भी आदेश दिए थे. डॉन न्यूज के मुताबिक, पूर्व सैन्य शासक नवंबर 2007 में आपातकाल की घोषणा कर संविधान का उल्लंघन करने के आरोप में राजद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

Source:-NDTV

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing