Friday, 8 June 2018

यूपी : 6 साल की मासूम से रेप, आरोपी को लोगों ने पीटकर किया अधमरा

एटा : उत्‍तर प्रदेश के एटा में 6 साल की बच्‍ची से रेप की घटना सामने आई है. यहां के एक गांव के रहने वाले विवाहित व्‍यक्ति पर रेप का आरोप लगाया गया है. गांव वालों के अनुसार बच्‍ची से रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, जिसे गांव वालों ने पकड़कर जमकर पीटा. उसे इतना पीटा गया कि वह अधमरा हो गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद लोगों द्वारा पीटे गए आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़ित बच्‍ची को भी इलाज के लिए जिला अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां हालत गंभर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है.
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्‍पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है.

जब परिजन अंतिम संस्‍कार से लौट कर घर आये तो बच्ची घर नहीं मिली और परिजनों ने मासूम बच्ची की खूब तलाश की. जब परिजन गांव में उसे खोजने निकले तो मासूम बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. गांव वालों को शक हुआ कि उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया है. इस पर उन्‍होंने देखा कि आरोपी जयवीर गांव से भागने की कोशिश कर रहा है तो सभी ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने अपनी मौजूदगी में मासूम पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुयी है. बच्ची की नाजुक हालत को देखकर चिकित्स्कों ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment